लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 कम्प्यूटर अनुप्रयोग

बीकाम सेमेस्टर-1 कम्प्यूटर अनुप्रयोग

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2670
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीकाम सेमेस्टर-1 कम्प्यूटर अनुप्रयोग

प्रश्न- वे कौन-से प्रमुख लक्षण हैं जिनका आधुनिक वर्ड-प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर पैकेज समर्थन या सपोर्ट करते हैं?

उत्तर -

आज के वर्ड-प्रासेसिंग पैकेजों के सामान्य समर्थित लक्षण
(Commmenly Supported Features of Today's
Word-Processing Packages)

आज के वर्ड - प्रोसेसिंग पैकेज कई लक्षणों का समर्थन करते हैं। वैसे ये पैकेज टैक्स्ट व ग्राफिक ऑब्जेक्ट को प्रविष्ट करने, स्टोर करने, एडिट करने, हेर-फेर करने (manipulate) तथा प्रिन्ट करने के लिए उपयोग में आते हैं। आधुनिक वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज प्रविष्ट किए गये टैक्स्ट में विद्यमान वाक्यों की व्याकरणिक जाँच भी कर सकते हैं तथा गलतियाँ भी सुधार सकते हैं। वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज का उपयोग बायोडाटा, व्यापारिक पत्र, रिपोर्ट, संगठनात्मक चार्ट बनाने आदि में किया जाता है। ये पैकेज उपयोगकर्ता को बोलकर टैक्स्ट को टाइप करने तथा कमाण्ड देने की सुविधा भी उपलब्ध कराने में सक्षम होते हैं।

वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज के सामान्यतया समर्थित लक्षण निम्नलिखित हैं-

1. टैक्स्ट को प्रविष्ट करना (Entering Text) -

इस विशिष्टता से उपयोगकर्ता को कीबोर्ड द्वारा टेक्स्ट प्रविष्ट करने में सहायता मिलती है। कीबोर्ड पर टाइप किया हर अक्षर तुरंत ही स्क्रीन पर अंकित हो जाता है। वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का वर्ड रैप लक्षण यह निश्चित करता है कि क्या अभी चल रही पंक्ति समाप्त हो गई है। वर्ड रैप उपयोगकर्ता को बिना एन्टर 'की' दबाए हुए टेक्स्ट को लगातार तब तक टाइप करते रहने की सुविधा देता है, जब तक कि एक पैराग्राफ टाइप न हो जाए। टेक्स्ट को टाइप करते समय जब कर्सर स्क्रीन के दाईं ओर के अंत में पहुँच जाता है, तो यह विशेषतां कर्सर को स्वतः ही अगली लाइन पर स्थानान्तरित कर देती है। अतः केवल अगले पैराग्राफ के अन्त में ही उपयोगकर्ता को एन्टर की दबाने की आवश्यकता होती है। यह लक्षण उनके लिए बहुत उपयुक्त है जिनकी टाइपिंग गति बहुत तेज होती है।

2. टैक्स्ट की एडिटिंग (Editing Text) -

(i) कट, कॉपी और पेस्ट का उपयोग डॉक्यूमेन्ट में टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए होता है।
(ii) सर्च और रिप्लेस किसी डॉक्यूमेंट में किसी विशेष शब्द को खोजकर उसे वांछित शब्द से प्रतिस्थापित करने की सुविधा देता है।
(iii) व्याकरण की जाँच में ग्रामर चेकर अपूर्ण वाक्यों, गलत मुहावरों, लम्बे वाक्यों तथा व्याकरण सम्बन्धी गलतियों को जाँचता है।
(iv) डिलीट और इन्सर्ट लक्षण टेक्स्ट की गलती को ठीक करने के लिए उस जगह कर्सर को ले जाकर डिलीट या बैकस्पेस 'की' को दबाने पर एक अक्षर मिट जाता है तथा उसकी जगह नया अक्षर टाइप किया जाता है। ऐसा करते समय इन्सर्ट मोड की ऑन रखी जाये।
(v) स्पेल चेकर वाक्यों में शब्दों की अशुद्धता को जाँचता है और उन्हें ठीक करने के लिए सही शब्दों को बताता भी है।

3. फॉर्मेटिंग सम्बन्धी लक्षण (Formatting Features) - ये इस प्रकार हैं-

(i) इसके अन्तर्गत किसी टेक्स्ट पर जोर देने के लिए अर्थात् टेक्स्ट को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए टेक्स्ट को बोल्ड इटालिक और अन्डरलाइन करने की सुविधा उपलब्ध होती है।
(ii) टेक्स्ट को आकर्षक और भिन्न दिखने के लिए विभिन्न प्रकार के फॉन्ट-स्टाइल और साइज उपलब्ध होते हैं।
(iii) जस्टीफिकेशन टेक्स्ट के मार्जिन के दाहिने या बाईं या दोनों मार्जिन की ओर की अलाइनमेन्ट होती हैं। लेफ्ट जस्टीफिकेशन में लाइनों की शुरूआत पृष्ठ के बाएं मार्जिन से होती है। इस स्टाइल को रेग्ड राइट भी कहते हैं क्योंकि पंक्तियों का दाहिने सिरे के आखिर में जहाँ आखिरी शब्द समाप्त होता है, वहीं अंत होता है। राइट जस्टीफिकेशन में पंक्तियों का अंत पृष्ठ के दाहिने मार्जिन के साथ अलाइन किया जाता है। कुल जस्टीफिकेशन में सभी लाइनें पृष्ठ के दोनों दाएं और बाएं मार्जिन के तरीके से अलाइन होती हैं। वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर शब्दों के बीच सूक्ष्म जगह में हेरफेर कर यह कार्य करता है। कभी एक लाइन में अक्षरों के बीच भी यह करना पड़ता है। किसी लाइन की सेंटर जस्टीफिकेशन में, वह दाएं-बाएं दोनों सिरों से बराबर स्पेसिंग पर बीचोंबीच रखी जाती है। सेंटर जस्टीफिकेशन प्रायः शीर्षकों के लिए प्रयुक्त की जाती है।
(iv) वस्तुओं की बुलेट या नम्बर सूची बनाने वाला लक्षण वर्णात्मक वस्तुओं को नम्बर या बुलेट सूची के रूप में बेहतर समझ या पठनीयता के लिए प्रस्तुत करने में सहायक हैं। सूची में हर वस्तु की अलग संख्या या बुलेट या कोई अन्य चिन्ह जो उसकी शुरुआत में लगाया जाता है, होता है। वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर द्वारा एन्टर 'की' प्रेस करते ही अंक और चिन्ह स्वयं पड़ जाते हैं।

4. गणित के चिन्हों को प्रविष्ट करना (Entering Mathematics Symbols) - इस विशेषता के कारण उपयोगकर्ता द्वारा गणित के कठिन समीकरणों में गणितीय चिन्ह लगाए जा सकते हैं।

5. डाक्यूमेन्ट को डिस्प्ले करना ( Displaying Document ) - इस विशिष्टता से उपयोगकर्ता डिस्प्ले किए टेक्स्ट को ऐडिट करने के लिए कर्सर को डाक्यूमेन्ट में किसी भी इच्छित स्थान पर ले जा सकता है। बड़े डाक्यूमेन्ट जो स्क्रीन पर पूरे नहीं आते उन्हें एक समय पर स्क्रीन पर एक-एक लाइन को स्क्रोल कर देखा जा सकता है या कीबोर्ड पर दी गई 'की' के प्रयोग से एक बार में एक पृष्ठ देखा जा सकता है।

यह विशिष्टता उपयोगकर्ता को डाक्यूमेन्ट की विषय-वस्तु मॉनिटर की स्क्रीन पर डिस्प्ले करने में सहायता करती है।

6. डॉक्यूमेन्ट को सेव, रीट्रीव एवं डिलीट करना (Saving, Retreiving and Deleting of Document) - इस लक्षण से डॉक्यूमेन्ट को सेकण्डरी स्टोरेज पर सेव किया जा सकता है तथा पुनः उपयोग किया जा सकता है। जब डॉक्यूमेन्ट प्रथम बार सेव किया जाता है तो डॉक्यूमेन्ट हेतु फाइल नेम बनाना होता है तथा बाद में फाइल नेम बताकर डॉक्यूमेन्ट को रीट्रीव किया जा सकता है। डॉक्यूमेन्ट को सेकण्डरी स्टोरेज से स्थायी रूप से डिलीट किया जा सकता है।

वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज स्वतः सेव होने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। जिस डाक्यूमेन्ट पर उपयोगकर्ता कार्य कर रहा होता है, वर्ड - प्रोसेसिंग पैकेज प्रत्येक कुछ मिनटों में उसे सेव कर लेने की सुविधा देते हैं।

7. प्रिंट करना (Printing) - यह सुविधा उपयोगकर्ता द्वारा डॉक्यूमेन्ट को प्रिन्टर पर प्रिन्ट करने में सक्षम बनाती है। आज के वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज तथा प्रिन्टरों द्वारा निम्नलिखित सुविधाएँ दी जाती हैं -

(i) सिलेक्टिव प्रिन्टिंग की सुविधा,
(ii) डबल साइड अथवा सिंगल साइड प्रिन्टिंग की सुविधा,
(iii) लेण्डस्केप तथा पोर्ट्रेट रूप में प्रिंटिंग की सुविधा,
(iv) प्रिन्ट करने से पहले डॉक्यूमेन्ट का प्रीव्यू करने की सुविधा।

8. ट्रैक्स्ट स्टिंग को खोजना व प्रतिस्थापित करना (Searching and Replacing Text) - यह लक्षण किसी विशिष्ट शब्द, पैराग्राफ अथवा अक्षरों के समूह को डॉक्यूमेन्ट में खोजने में सक्षम बनाता है। वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज की रीप्लेस सुविधा से उपयोगकर्ता अक्षर समूह के स्थान पर नये अक्षर लगा सकता है।

9. टैक्स्ट, ग्राफिक्स तथा इमेज को इम्पोर्ट करना (Importing Text, Graphics and Images) - वर्ड- प्रोसेसिंग पैकेज की इस विशिष्टता के कारण उपयोगकर्ता जिस डॉक्यूमेन्ट में कार्य कर रहा है, उसमें किसी अन्य डॉक्यूमेन्ट से टैक्स्ट, ग्राफिक्स एवं इमेज ला सकता है।

कुछ वर्ड प्रोसेसिंग पैकेजों में डॉक्यूमेन्ट रूपान्तरण की भी सुविधा होती है। यह सुविधा किसी अन्य वर्ड- प्रोसेसिंग पैकेज पर बनाये गये डॉक्यूमेन्ट को उपयोगकर्ता के वर्ड- प्रोसेसिंग पैकेज में चलने में सक्षम बनाती है।

अधिकतर वर्ड प्रोसेसिंग पैकेजों में इलैक्ट्रॉनिक डिक्शनरी होती है तथा स्पैल चैकर भी होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कम्प्यूटर क्या है? व्यवसाय में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- व्यवसाय में कम्प्यूटर की भूमिका समझाइये।
  3. प्रश्न- कम्प्यूटर सिस्टम सैट अप के तत्वों का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- हार्डवेयर से आप क्या समझते हैं? इसके प्रकार बताइये। इनपुट हार्डवेयर को समझाइए।
  5. प्रश्न- आउटपुट हार्डवेयर पर टिप्पणी लिखिए।
  6. प्रश्न- निम्नलिखित को समझाइये : (a) प्रोसेसिंग तथा मेमोरी हार्डवेयर, (b) सेकण्डरी स्टोरेज हार्डवेयर।
  7. प्रश्न- सॉफ्टवेयर क्या होता है?
  8. प्रश्न- कम्प्यूटर सिस्टम के एक तत्व के रूप में जन साधारण (या जनता अथवा लोग) पर चर्चा कीजिए।
  9. प्रश्न- प्रक्रियाओं को समझाइये।।
  10. प्रश्न- निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए : (a) डाटा, (b) कनेक्टिविटी।
  11. प्रश्न- कम्प्यूटर के विभिन्न प्रकार कौन से हैं?
  12. प्रश्न- व्यवसाय में कम्प्यूटर की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।
  13. प्रश्न- विभिन्न क्षेत्रों में कम्प्यूटर के प्रभाव एवं लाभ क्या हैं?
  14. प्रश्न- एनालॉग, डिजिटल तथा हाइब्रिड कम्प्यूटर में विभेद कीजिए।
  15. प्रश्न- डाटा एवं इन्फॉर्मेशन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  16. प्रश्न- हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के मध्य सम्बन्ध को समझाइये।
  17. प्रश्न- सिस्टम क्या होता है? हम कम्प्यूटर को कम्प्यूटर सिस्टम के रूप में क्यों संदर्भित करते हैं?
  18. प्रश्न- कम्प्यूटर शब्दावली में 'पीढ़ी' क्या है? प्रत्येक पीढ़ी के कम्प्यूटरों की प्रमुख विशेषताओं सहित कम्प्यूटर की पीढ़ियाँ समझाइये।
  19. प्रश्न- कम्प्यूटर की प्रथम पीढ़ी का वर्णन कीजिए।
  20. प्रश्न- कम्प्यूटर की द्वितीय पीढ़ी को स्पष्ट कीजिए।
  21. प्रश्न- कम्प्यूटरों की तृतीय पीढ़ी को बताइए।
  22. प्रश्न- कम्प्यूटरों की चतुर्थ पीढ़ी को समझाइए।
  23. प्रश्न- कम्प्यूटरों की पंचम् पीढ़ी को स्पष्ट कीजिए।
  24. प्रश्न- कम्प्यूटर का एक योजनाबद्ध रेखाचित्र बनाइये। इसमें शामिल प्रत्येक संघटक को समझाइये।
  25. प्रश्न- इनपुट यूनिट क्या होती है? इसके कार्यों को भी बताइये।
  26. प्रश्न- सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सी.पी.यू.) क्या है?
  27. प्रश्न- आउटपुट यूनिट क्या होती है? इसके कार्यों को बताइये।
  28. प्रश्न- कम्प्यूटर भाषा से आप क्या समझते हैं? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  29. प्रश्न- कम्प्यूटर भाषाओं के प्रकार क्या हैं? मशीन भाषा तथा इसके लाभों व दोषों का वर्णन कीजिए।
  30. प्रश्न- एसेम्बली भाषा क्या होती है?
  31. प्रश्न- एसेम्बली भाषा के लाभ एवं दोष क्या हैं?
  32. प्रश्न- उच्च-स्तरीय भाषा से आप क्या समझते हैं?
  33. प्रश्न- उच्चस्तरीय भाषाओं के लाभ एवं सीमाएँ क्या हैं?
  34. प्रश्न- भारतीय संगणना पर्यावरण की विवेचना कीजिए।
  35. प्रश्न- मुख्य इनपुट उपकरण कौन-कौन होते हैं?
  36. प्रश्न- मुख्य मेमोरी क्या है?
  37. प्रश्न- द्वितीय स्मृति उपकरण कौन-कौन से होते हैं?
  38. प्रश्न- कम्प्यूटर मेमोरी क्या है?
  39. प्रश्न- रैम (RAM) तथा रोम (ROM) में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  40. प्रश्न- प्राथमिक और द्वितीय मेमोरी में क्या अन्तर है।
  41. प्रश्न- सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के लक्षण बताइये।
  42. प्रश्न- एक अच्छी प्रोग्रामिंग भाषा के लक्षण बताइये।
  43. प्रश्न- निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए - (i) असेम्बलर (ii) कम्पाइलर (iii) इन्टरप्रेटर।
  44. प्रश्न- विभिन्न कम्प्यूटर पीढ़ियों की कम्प्यूटर भाषाएँ कौन-सी हैं?
  45. प्रश्न- सॉफ्टवेयर तथा सॉफ्टवेयर पैकेज से आप क्या समझते हैं? सॉफ्टवेयर के प्रकार समझाइये।
  46. प्रश्न- सॉफ्टवेयर के प्रकार बताइये तथा सिस्टम सॉफ्टवेयर का वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइये।
  48. प्रश्न- प्रचलित एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर पैकेज कौन-से हैं? ऐसे पैकेजों द्वारा समर्थित लक्षण बताइये।
  49. प्रश्न- वे कौन-से प्रमुख लक्षण हैं जिनका आधुनिक वर्ड-प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर पैकेज समर्थन या सपोर्ट करते हैं?
  50. प्रश्न- स्प्रैडशीट क्या होती है?
  51. प्रश्न- स्प्रेडशीट पैकेज के सामान्यतया समर्थित लक्षण क्या हैं?
  52. प्रश्न- ग्राफिक्स पैकेज क्या है? इसके सामान्य रूप से समर्थित लक्षण क्या हैं?
  53. प्रश्न- पर्सनल असिस्टेन्स पैकेज क्या है? आधुनिक पर्सनल असिस्टेन्स पैकेज के सामान्यतया समर्थित लक्षण बताइये।
  54. प्रश्न- सिस्टम सॉफ्टवेयर के प्रकार समझाइये।
  55. प्रश्न- एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के प्रकार बताइये।
  56. प्रश्न- सेल एवं सेल एड्रेस क्या होते हैं?
  57. प्रश्न- फार्मूला में सेल रीफ्रेन्स का उपयोग किस प्रकार किया जाता है?
  58. प्रश्न- वर्कशीट / एम एस-एक्सेल/स्प्रैडशीट में चार्ट का उपयोग कैसे किया जाता है?
  59. प्रश्न- स्प्रेडशीट के संदर्भ में मॉडल एवं प्रिन्टर फाइल को समझाइये।
  60. प्रश्न- पर्सनल प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर के अन्तर्गत आने वाले एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर समझाइये।
  61. प्रश्न- ऑपरेटिंग सिस्टम से आपका क्या आशय है? ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्गीकरण दीजिए। ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
  62. प्रश्न- ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्गीकरण कीजिए।
  63. प्रश्न- ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य बताइए। आपरेटिंग सिस्टम कितने प्रकार का होता है?
  64. प्रश्न- डॉस प्रॉम्प्ट (DOS Prompt ) से आप क्या समझते हैं? महत्वपूर्ण डॉस कमाण्ड क्या हैं?
  65. प्रश्न- विन्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम से आप क्या समझते हैं? इसकी क्या विशेषताएँ हैं तथा यह कैसे प्रतिष्ठापित किया जाता है?
  66. प्रश्न- विन्डोज की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  67. प्रश्न- विन्डोज को किस प्रकार स्थापित किया जाता है?
  68. प्रश्न- अग्राँकित पर टिप्पणी लिखिए - (i) कन्ट्रोल पैनल (ii) डेस्क टॉप एवं टास्क बार (iii) विन्डोज एक्सप्लोरर (iv) माई कम्प्यूटर (v) पेन्ट ब्रुश।
  69. प्रश्न- एक्टिव डेस्कटॉप (Active Desktop) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  70. प्रश्न- विण्डोज की समस्याओं का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- रिसाइकिल बिन से क्या आशय है? इसका क्या प्रयोग है?
  72. प्रश्न- "बिना माउस के विंडो व अन्य डी. टी. पी. प्रोग्राम का संचालन कठिन है।' इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  73. प्रश्न- विंडोज एक्स पी की स्क्रीन बनाइये और डेस्क-टॉप पर दिये गये आइकोन्स के बारे में बताइये।
  74. प्रश्न- एम. एस डॉस की संरचना समझाइये।
  75. प्रश्न- माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज के मुख्य लक्षण क्या हैं?
  76. प्रश्न- माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज सर्वर के मुख्य लक्षण क्या हैं?
  77. प्रश्न- संख्या प्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाइये।
  78. प्रश्न- दशमलव संख्या प्रणाली से अन्य संख्या प्रणालियों में परिवर्तन पर एक टिप्पणी लिखिए।
  79. प्रश्न- कम्प्यूटर कोड से आप क्या समझते हैं? इनके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  80. प्रश्न- ग्रे कोड से आप क्या समझते हैं? विस्तार से समझाइये।
  81. प्रश्न- बिट तथा 8 बिट ए एस सी आई आई के बीच समानताएँ एवं असमानताएँ बताइये।
  82. प्रश्न- ए एस सी आई पर टिप्पणी लिखिए।
  83. प्रश्न- ई बी सी डी आई सी क्या है?
  84. प्रश्न- 1 की एवं 2 की पूरक विधि का उपयोग करते हुए व्यवकलन समझाइये।
  85. प्रश्न- समता बिट क्या है? गलतियों को खोजने के लिए इसे किस प्रकार उपयोग करते हैं? समता जाँच विधि को लिखिए।
  86. प्रश्न- डाटाबेस से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताएँ बताइये। साथ ही डाटाबेस के लाभों एवं हानियों का वर्णन कीजिए।
  87. प्रश्न- डाटाबेस की विशेषताएँ बताइये।
  88. प्रश्न- डाटाबेस के लाभ बताइये।
  89. प्रश्न- डाटाबेस की हानियाँ बताइए।
  90. प्रश्न- डेटाबेस प्रणाली के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  91. प्रश्न- विषय क्षेत्र डेटाबेस तथा अन्तिम उपयोगकर्ता डाटाबेस को समझाइये।
  92. प्रश्न- वितरित डटाबेस का वर्णन कीजिए।
  93. प्रश्न- बाह्य डाटाबेस को समझाइये।
  94. प्रश्न- टिप्पणी लिखिए - (a) विश्लेषणात्मक डाटाबेस (b) पाठ्यवस्तु डाटाबेस
  95. प्रश्न- डाटाबेस मैनेजमेन्ट सिस्टम क्या होता है? इसके संघटक, उद्देश्य तथा कार्य बताइये।
  96. प्रश्न- डाटाबेस मेनेजमेन्ट सिस्टम के संघटक बताइए।
  97. प्रश्न- DBMS के उद्देश्य बताइये।
  98. प्रश्न- DBMS के लाभ समझाइये।
  99. प्रश्न- DBMS का क्या कार्य है?
  100. प्रश्न- डेटाबेस की प्ररचना करने में उठाये जाने वाले विभिन्न कदमों को समझाइये।
  101. प्रश्न- डाटाबेस संरचनाओं अथवा मॉडलों से क्या आशय है? पदानुक्रमिक डाटाबेस संरचना का वर्णन कीजिए।
  102. प्रश्न- पदानुक्रमिक डाटाबेस संरचना का वर्णन कीजिए।
  103. प्रश्न- नेटवर्क डाटाबेस संरचना का वर्णन कीजिए।
  104. प्रश्न- नेटवर्क डाटाबेस मॉडल का उदाहरण दीजिए।
  105. प्रश्न- नेटवर्क डाटाबेस संरचना के गुण व दोष बताइये।
  106. प्रश्न- सम्बन्धात्मक डाटाबेस मॉडल को उदाहरण सहित समझाइये। इसके लाभ एवं दोष भी बताइये।
  107. प्रश्न- सम्बन्धात्मक डाटाबेस मॉडल का उदाहरण दीजिए।
  108. प्रश्न- सम्बन्धात्मक डाटाबेस संरचना के गुण एवं दोष बताइये।
  109. प्रश्न- ऑब्जेक्ट ओरिएन्टेड डाटाबेस मॉडल को समझाइये।
  110. प्रश्न- डाटाबेस मेनेजमेन्ट सिस्टम के उपयोगकर्ता कौन हैं?
  111. प्रश्न- DBMS की संरचना समझाइये।
  112. प्रश्न- डाटाबेस मैनेजमेन्ट सॉल्यूशन पर टिप्पणी लिखिए।
  113. प्रश्न- पदानुक्रमिक डाटाबेस संरचना के लक्षण बताइये।
  114. प्रश्न- हाइपरमीडिया डाटाबेस क्या है? साथ ही DBMS के दोष बताइये।
  115. प्रश्न- DBMS के अनुप्रयोग को समझाइये।
  116. प्रश्न- डाटाबेस भाषाएँ क्या होती हैं? इनका वर्गीकरण समझाइये।
  117. प्रश्न- डाटाबेस भाषाओं का वर्गीकरण कीजिए तथा डाटा डेफिनिशन भाषा को भी समझाइए।
  118. प्रश्न- डाटा मेनिपुलेशन भाषा क्या है? इसके प्रकार, उपयोग तथा कार्य बताइये।
  119. प्रश्न- डाटा मेनिपुलेशन भाषा के प्रकार बताइये।
  120. प्रश्न- डाटा मेनिपुलेशन भाषा के उपयोग बताइये।
  121. प्रश्न- डाटा मेनिपुलेशन भाषा के कार्य क्या हैं?
  122. प्रश्न- निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए - (a) डाटा कन्ट्रोल भाषा (DCL) (b) ट्रान्जेक्शन कन्ट्रोल भाषा (TCL)।
  123. प्रश्न- डीबेस पर टिप्पणी लिखिए।
  124. प्रश्न- डाटा मेनिपुलेशन भाषा के वर्ष तथा ऑपरेण्ड क्या हैं?
  125. प्रश्न- वे कौन-से सामान्य फील्ड टाइप हैं जिन्हें उपयोगकर्ताओं द्वारा डाटा डेफिनिशन भाषा में उपयोग किया जाता है?
  126. प्रश्न- डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के उत्तरदायित्व को बताइये।
  127. प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग क्या होता है? इसके आधारभूत चरण समझाइये।
  128. प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग के चरण समझाइये।
  129. प्रश्न- डाटा स्टोरेज पदानुक्रम को समझाइये।
  130. प्रश्न- फाइल संगठन क्या होता है? सामान्य रूप से व्यावसायिक डाटा प्रोसेसिंग में फाइल संगठनों को समझाइये।
  131. प्रश्न- सामान्य रूप से व्यावसायिक डाटा प्रोसेसिंग में प्रयुक्त फाइल संगठनों के नाम बताइये। सीरियल फाइल संगठन क्या होता है? इसके लाभ व हानियाँ बताइये।
  132. प्रश्न- सिक्वेन्शियल फाइल संगठन क्या है? इसके लाभ व दोष बताइये।
  133. प्रश्न- रेण्डम एक्सेस फाइल संगठन क्या है? इसके लाभ तथा हानियाँ बताइये।
  134. प्रश्न- इन्डेक्स्ड सिक्वेन्शियल फाइल संगठन क्या है? इसके लाभ व हानियाँ बताइये।
  135. प्रश्न- कम्प्यूटर प्रोसेसिंग फाइलों को समझाइये।
  136. प्रश्न- सीरियल, सिक्वेन्शियल, रेण्डम तथा इन्डेक्स्ड सिक्वेन्शियल फाइल संगठनों की तुलना कीजिए।
  137. प्रश्न- सर्वश्रेष्ठ फाइल संगठन का निर्धारण करने में विचार किए जाने वाले घटक समझाइये।
  138. प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग की विधियाँ क्या हैं?
  139. प्रश्न- फाइल संरचना क्या होती है?
  140. प्रश्न- प्रोग्राम विकास जीवन चक्र की अवस्थाओं का वर्णन कीजिए।
  141. प्रश्न- प्रोग्राम विकास जीवन चक्र की द्वितीय अवस्था 'प्रोग्राम के लॉजिक को तय करना तथा समाधान डिजायन करना' समस्या को निर्धारित करके समझाइये।
  142. प्रश्न- प्रोग्राम विकास चक्र के निम्नलिखित चरण समझाइये : (a) प्रोग्राम की कोडिंग करना (b) प्रोग्राम को कम्पाइल किया जाना (c) प्रोग्राम को डीबग किया जाना
  143. प्रश्न- प्रोग्राम की जाँच करने की अवस्था समझाइये।
  144. प्रश्न- प्रोग्राम के डॉक्यूमेन्टेशन की अवस्था को समझाइये।
  145. प्रश्न- प्रोग्राम विकास जीवन चक्र की 'प्रोग्राम का इस्तेमाल एवं रखरखाव अवस्था' क्या है?
  146. प्रश्न- प्रोग्राम डिजायन टूल क्या है? समझाइये।
  147. प्रश्न- फ्लोचार्ट के प्रकार बताइये।
  148. प्रश्न- फ्लोचार्टों के लाभ व हानियाँ क्या हैं?
  149. प्रश्न- स्यूडोकोड के लाभ तथा हानियाँ क्या हैं?
  150. प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग तथा डाटा प्रबन्ध पर टिप्पणी लिखिए।
  151. प्रश्न- वर्ड प्रोसेसिंग से क्या तात्पर्य है? इसकी क्या-क्या विशेषताएँ हैं? वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम के कुछ नाम बताइये।
  152. प्रश्न- वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम के लक्षण बताइये।
  153. प्रश्न- कुछ वर्ड प्रोसेसर प्रोग्रामों के नाम बताइये।
  154. प्रश्न- फॉर्मेटिंग से आप क्या समझते हैं? टैक्स्ट (मूल पाठ) एवं दस्तावेज को किस प्रकार फॉर्मेट किया जाता है?
  155. प्रश्न- पेज सैटिंग को समझाइए।
  156. प्रश्न- कैरेक्टर फॉर्मेटिंग क्या है?
  157. प्रश्न- पैराग्राफ फॉर्मेटिंग को स्पष्ट कीजिए।
  158. प्रश्न- अग्राँकित पर टिप्पणी कीजिए - (i) बुलेट्स एवं नम्बरिंग (ii) बॉर्डर एवं शेडिंग।
  159. प्रश्न- Editing एवं Formatting में अन्तर बताइये।
  160. प्रश्न- मेल मर्ज ऑप्शन से आप क्या समझते हैं?
  161. प्रश्न- फॉण्ट (Fonts) से आप क्या समझते हैं? कुछ विभिन्न प्रकार के फॉन्ट का नाम बताइये। MS Word के डीफाल्ट फॉण्ट का नाम बताइये MS Word में एक डॉक्यूमेन्ट बनाने के कौन से पग हैं? आप MS Word में स्पैल चैक का प्रयोग कैसे करेंगे?
  162. प्रश्न- एम. एस. वर्ड में फॉण्ट के प्रकार बताइये।
  163. प्रश्न- एम. एस. वर्ड के डिफॉल्ट फाण्ट का नाम बताइये।
  164. प्रश्न- एम. एस. वर्ड में डाक्यूमेन्ट बनाने के चरण कौन-से है?
  165. प्रश्न- आप एम.एस. वर्ड में स्पैल चैक का प्रयोग कैसे करेंगे?
  166. प्रश्न- वर्ड प्रोसेसिंग में सम्पादन को बताइये।
  167. प्रश्न- एम एस वर्ड को खोलने या शुरु करने की विभिन्न विधियाँ बताइए।
  168. प्रश्न- एम एस वर्ड विन्डोज का फॉर्मेट क्या है?
  169. प्रश्न- वर्ड में कमाण्ड देने की कौन-कौन सी विधियाँ हैं?
  170. प्रश्न- बेसिक वर्ड कमाण्ड क्या होते हैं?
  171. प्रश्न- एम एस वर्ड में सारिणी कैसे बनायी जाती है? यह भी बताइए कि सारिणियों में कार्य कैसे किया जाता है?
  172. प्रश्न- निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए - (i) क्लिप आर्ट (ii) वर्ड आर्ट (iii) मेक्रोज (iv) टेम्प्लेट।
  173. प्रश्न- ऑटो- करेक्ट (Auto Correct) से आप क्या समझते हैं?
  174. प्रश्न- वेब पेज (Webpage) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  175. प्रश्न- किसी फाइल का नाम कैसे बदला जा सकता है?
  176. प्रश्न- एम. एस. वर्ड में चेंज केस ऑप्शन किस लिए प्रयोग होता है? चेंज केस में कितने ऑप्शन होते हैं?
  177. प्रश्न- निम्नांकित कार्य के लिए लघु मार्गीय बटन क्या है? (i) फाइल सेव करने के लिए (ii) फाइल कॉपी करने के लिए iii) फाइल प्रिंट करने के लिए iv) कमाण्ड अनडू करने के लिए।
  178. प्रश्न- DTP अनुप्रयोगों के संदर्भ में निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए - (i) एलाइनमेन्ट (ii) बॉडी टेक्स्ट (iii) बुलेट (iv) केप्शन।
  179. प्रश्न- एम एस वर्ड क्या है?
  180. प्रश्न- वर्ड प्रोसेसिंग के क्या लाभ हैं?
  181. प्रश्न- एम एस वर्ड में डॉक्यूमेन्ट उत्पन्न करने की प्रक्रिया बताइये।
  182. प्रश्न- आप एम एस वर्ड में डॉक्यूमेन्ट को कैसे बनाएँगे तथा कैसे संरक्षित करेंगे?
  183. प्रश्न- वर्ड में प्रिन्ट कैसे करते हैं?
  184. प्रश्न- नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है? नेटवर्क टोपोलॉजी के विभिन्न प्रकार कौन से हैं?
  185. प्रश्न- नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार बताइए।
  186. प्रश्न- बस अथवा लाइनियर नेटवर्क को समझाइए।
  187. प्रश्न- स्टार नेटवर्क क्या है?
  188. प्रश्न- रिंग नेटवर्क क्या है?
  189. प्रश्न- ट्री नेटवर्क को स्पष्ट कीजिए।
  190. प्रश्न- ग्राफ या मैश नेटवर्क क्या है?
  191. प्रश्न- लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) तथा वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) से क्या आशय है? इनमें अन्तर स्पष्ट कीजिए तथा इनकी लाभ-हानियों का वर्णन कीजिए।
  192. प्रश्न- वाइड एरिया नेटवर्क (वेन) क्या है?
  193. प्रश्न- लेन व वेन में अन्तर बताइये।
  194. प्रश्न- लेन से आप क्या समझते हैं? इसके मुख्य तत्व क्या हैं? इसकी उपयोगिता व सीमाएँ बताइये।
  195. प्रश्न- लेन के मुख्य तत्व क्या हैं?
  196. प्रश्न- लेन के उपयोग एवं सीमाएँ बताइये।
  197. प्रश्न- कम्प्यूटर में नेटवर्किंग का क्या इस्तेमाल है? वैन से आप क्या समझते हैं? इसके मुख्य तत्व क्या हैं? लैन एवं वैन में अन्तर बताइये।
  198. प्रश्न- वैन क्या होता है?
  199. प्रश्न- वैन के दोष बताइये।
  200. प्रश्न- लेन एवं वैन में अन्तर बताइये।
  201. प्रश्न- नेटवर्क क्या होता है? इसके लाभ व हानियाँ बताइये।
  202. प्रश्न- आवश्यक प्रचालन के लिए लेन में होने वाली विशिष्टियाँ बताइये।
  203. प्रश्न- लेन के अनुप्रयोग क्षेत्रों को समझाइये।
  204. प्रश्न- टिप्पणी लिखिए: (a) वायरलैस लेन, (b) डब्ल्यू एल एल।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book